February 5, 2026

निर्दलीय विधायक राम सिंह खेड़ा पत्नी सहित भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित

देहरादून 8 अक्टूबर 2021,

 

भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा पत्नी के साथ शुक्रवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गए हैं । इस अवसर पर उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। उनकी पत्नी ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

 

 

भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जो एक परिवार की तरह अपने कार्यकर्ताओं को जोड़े रखती है। और यही कारण है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में मतभेद जैसी कोई बात सामने नहीं आती है। कैड़ा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद वह पार्टी के कार्यकर्ताओं का वैसे ही सम्मान करेंगे, जैसे वह निर्दलीय विधायक रहते हुए अपने समर्थकों का करते आए हैं। कैड़ा ने कहा कि वह पार्टी की मजबूती के साथ ही हर कार्यकर्ता की भावनाओं का ध्यान रखते हुए काम करेंगे।

विधायक राम सिंह खेड़ा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई तथा कांग्रेस नेता स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को अपना आदर्श मानते हैं

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.