Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पशुपालन विभाग ‘भारत में श्वेत क्रांति के जनक’ की 101वीं जयंती पर बेंगलुरु में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस’ मनाएगा। - Separato Spot Witness Times
राजनीतिक

पशुपालन विभाग ‘भारत में श्वेत क्रांति के जनक’ की 101वीं जयंती पर बेंगलुरु में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस’ मनाएगा।

देहरादून 25 नवंबर 2022,

दिल्ली: पशुपालन और डेयरी विभाग 26 नवंबर 2022 को बेंगलुरु में ‘भारत में श्वेत क्रांति के जनक’ डॉ. वर्गीज कुरियन की 101वीं जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय दुग्ध दिवस” मना रहा है। इस समारोह के दौरान प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार, 2022 भी प्रदान किए जाएंगे।

कर्नाटक में इस यादगार राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन ,पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार, पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग, कर्नाटक सरकार, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और कर्नाटक दुग्ध महासंघ संयुक्त रूप से करेगा ।

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, भारत सरकार डॉ. संजीव कुमार बालियान वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय पशु प्रजनन फार्म, हेसरघट्टा, बेंगलुरु, कर्नाटक में बोवाइन आईवीएफ-(इन विट्रो-फर्टिलाइजेशन) गतिविधियों के लिए केंद्रीय हिमित वीर्य उत्पादन और प्रशिक्षण संस्थान, हेसरघट्टा, बेंगलुरु में उन्नत प्रशिक्षण सुविधा की आधारशिला रखेंगे।

समारोह के दौरान, गणमान्य व्यक्तियों द्वारा वर्गीज कुरियन के जीवन पर एक पुस्तक और दूध में मिलावट पर एक पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।

इस अवसर को प्रभु बी. चौहान, पशुपालन मंत्री, कर्नाटक सरकार, बालचंद्र एल. जारकीहोली, अध्यक्ष, केएमएफ, राजेश कुमार सिंह, सचिव,केंद्रीय पशुपालन और डेयरी विभाग और सुश्री वर्षा जोशी,अतिरिक्त सचिव (मवेशी और डेयरी विकास) भी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

Related posts

सीएम एक्शन में लेकिन प्रभारी मंत्री महाराज कहाँ, कांग्रेस ने उठाए सवाल

पंचायत चुनाव के बाद बनेगी प्रदेश भाजपा की नई टीम, जो नहीं दिखे सक्रिय उन्हें किया जाएगा बाहर

देहरादून: सीएम धामी ने 15 महार रेजिमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment