December 22, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर देशवासियों ने उनको हार्दिक शुभकामनाएं दी।

देहरादून 17 सितंबर 2022,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन पूरा देश अपने अपने अंदाज में मना रहा है। देशवासियों ने उनको जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।ईश्वर से उनकी दीर्घायु होने की कामना भी की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में शहीद परिवारों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुवात की है। ईश्वर से उनकी दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्म दिवस पर देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामना दी एवं ईश्वर से उनकी दीर्घायु होने की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली, समृद्ध एवं समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा है कि। “प्रधानमंत्री   जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि हम उत्तराखण्ड को विश्व की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे और इस संकल्प को पूर्ण करने हेतु हम दिन-रात प्रयासरत हैं

ट्वीटर पर शुभकामनाएं देते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि हम उत्तराखण्ड को विश्व की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे और इस संकल्प को पूर्ण करने हेतु हम दिन-रात प्रयासरत हैं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी हैं। अपने ट्वीट्स में श्री अमित शाह ने कहा कि देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ। मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।

गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण, सुशासन, विकास, राष्ट्रसुरक्षा व ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय से मोदी जी ने माँ भारती को पुन: सर्वोच्च स्थान पर आसीन करने के अपने संकल्प को धरातल पर चरितार्थ किया है। यह एक निर्णयक नेतृत्व और उस नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास के कारण ही सम्भव हो पाया है।

श्री शाह ने यह भी कहा कि एक सुरक्षित, सशक्त व आत्मनिर्भर नए भारत के निर्माता मोदी जी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। आजादी के बाद पहली बार करोड़ों गरीबों को उनका अधिकार देकर मोदी जी ने उनमें आशा और विश्वास का भाव जगाया है। आज देश का हर वर्ग चट्टान की तरह मोदी जी के साथ खड़ा है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.