March 27, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी और सामान्य जन के बीच भरोसे का सेतु बनने का आह्वान किया।

देहरादून 07 नवंबर 2021,

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री अमित शाह नितिन गडकरी राजनाथ सिंह पीयूष गोयल सहित वरिष्ठ नेताओं ने फूलों की विशाल माला के साथ भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी और सामान्य जन के बीच भरोसे का सेतु बनने का आह्वान किया। सेवा, संकल्प और समर्पण की भावना से कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत चुनावों में भाजपा को मिल रहे जनता के समर्थन का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का भरोसा जताया।

प्रधानमंत्री ने पार्टी के लिए अपना जीवन खपाने वाले कार्यकर्ताओं के सम्मान में एक नया कार्यक्रम शुरू करने का एलान किया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करने के लिए नमो एप पर कमल पुष्प के नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस तरह इन कार्यकर्ताओं के जीवन और उनके योगदान को नमो एप पर प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि नए कार्यकर्ता उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने पार्टी सदस्यों से कहा कि वह वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहें।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के पूर्व अध्यक्षों ने रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में देश में 100 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक देने के बड़े मील का पत्थर हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा ने कोरोना महामारी के बीच लाकडाउन का साहसिक निर्णय लेने और आगामी आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हाल के उपचुनाव परिणामों पर विचार-विमर्श करने और अगले साल सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर फैसला करने की उम्मीद है। भाजपा अध्‍यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया कि लोगों को उनकी दूसरी कोरोना वैक्सीन खुराक समय पर मिले। नड्डा ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और असम और त्रिपुरा में हुए विभिन्न शांति समझौतों के लिए केंद्र सरकार की सराहना की। नड्डा ने खास तौर पर पश्चिम बंगाल में भाजपा के उभार का उल्लेख करते हुए कहा कि राजनीति विज्ञान की दृष्टि से यदि कोई भाजपा के उभार का विश्लेषण करे तो पाएगा कि भारतीय राजनीतिक इतिहास में ऐसा बहुत कम देखा गया है।

मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक का उद्घाटन किया है। इसमें एक अनोखी पहल हुई है, जिसमें सारे प्रतिभागियों का डिजिटल पंजीकरण हुआ है। बैठक में 342 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तमिलनाडु के बीजेपी नेता अन्नामलाई मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वाडियन गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित अनेक भाजपा नेताओं ने शिरकत करी।

 

 

 

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.