December 16, 2025

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का सतपुली पहुंचने पर हुआ स्वागत।

देहरादून 22 दिसंबर 2021,
पौड़ी गढ़वाल: भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2022 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत निकाली गई विजय संकल्प यात्रा के सतपुली पहुंचने पर बुद्धवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान नगर में रैली निकालकर राधा कृष्ण मंदिर के समीप विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जनसभा में कहा कि, प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे है । आल वेदर रोड, गांव गांव बिजली पहुंचाना, स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अटल आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया है। साथ ही कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से सरकार बनायेगी । कैबिनेट मंत्री श्री उनियाल ने कहा कि चौबट्टाखाल के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें श्री सतपाल महाराज जी जैसा विराट नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सतपाल महाराज जब ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल पहुंचाने की बात करते थे तो हमें विश्वास नहीं होता था लेकिन महाराज जी के सपने को मोदी जी ने साकार किया और आज ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर तेजी से कार्य चल रहा है।

कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ,भारतीय जनता पार्टी जब संकल्प लेती है तो वह कार्यकर्ताओं के सहयोग से अवश्य पूरा होता है। भाजपा सरकार ने राम मन्दिर बनाने का संकल्प लिया वह साकार हो रहा है। धारा 370 खत्म करने के निर्णय के साथ ही देश समग्र विकास का संकल्प लिया जो कि तेजी से पूरा हो रहा है। उन्होने कहा कि मैंने कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का संकल्प लिया था जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से आज सफल हो रहा है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, यमकेश्वर विधायक ऋतु खण्डूरी, जिलाध्यक्ष सम्पत सरल,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुयश रावत, जिला पंचायत अध्यक्षा शांति देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश वर्मा, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इससे पूर्व लैंसडाउन स्थित गांधी चौक पर भी विजय संकल्प रैली का सतपाल महाराज ने स्वागत किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.