भारतीय सुरक्षाबलों ने कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ के दौरान एकआतंकवादी को मारा।
 
        देहरादून 22 जनवरी 2022,
दिल्ली: जम्मू कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों के जवानों ने शनिवार को कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है।
जम्मू कश्मीर पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ शोपियां के गांव किलबल इलाके में हुई है। जिसमें जवानों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। आंतकी किस आंतकवादी संगठन के साथ जुड़ा है। पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है । कश्मीर जोनल पुलिस ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि, पुलिस और सुरक्षा बल अभी भी अभियान पर है।

 
                         
                 
                 
                 
                 
                