Recent Posts

February 9, 2026

भारत दर्शन पर जा रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री से भेंट की।

देहरादून 17 दिसंबर 2022,

भारत दर्शन पर जा रहे विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। देवप्रयाग के विधायक विनोद कण्डारी इन मेधावी बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र भारत भ्रमण के दौरान विभिन्न संस्कृतियों और परम्पराओं से रूबरू होंगे। राज्य के अन्य मेधावी छात्रों को भी इस तरह से भारत भ्रमण पर ले जाने के लिए भविष्य में राज्य सरकार की ओर से कार्ययोजना बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि, देवप्रयाग के विधायक विनोद कण्डारी द्वारा मेधावी बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने का कार्य सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि,”यदि हम किसी कार्य को पूर्ण मनोयोग एवं दृढ़ निश्चय से करते हैं, तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। मनुष्य अनंत ऊर्जा का भंडार है, कोई भी कार्य असंभव नहीं है यदि वह लगन से किया जाए” चीजें सीखने मिलेंगी साथ ही ये छात्र भविष्य दर्शन भी करेंगे।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक विनोद कण्डारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, टिहरी श्रीमती सोना सजवाण उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.