February 9, 2026

भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर।

देहरादून 29 मार्च 2023,

जिला सैनिक कल्याण विभाग, देहरादून द्वारा गढ़वाल मंडल के भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना,नौ सेना,वायुसेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु 10 अप्रैल 2023 से निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जी.एस. चन्द ने अवगत कराया है कि जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 03 अप्रैल से 09 अप्रैल 2023 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालिदास मार्ग, हाथीबडकला, देहरादून में किया जायेगा।

अन्य जनपदों के अभ्यर्थियों का चयन सम्बंधित जनपद के सैनिक कल्याण विभाग में किया जायेगा । प्रशिक्षण के लिए आयु 17 वर्ष छः माह से 21 वर्ष तक, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास 45 प्रतिशत अकों से है। भारतीय मूल के गोरखा हेतू केवल 10वीं पास है। वजन 46 कि० ग्रा० तथा सीना 77-82 सैमी0 होना चाहिए। उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक. रिकार्डस आफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डेमिनिटी बांड साथ में लाना अनिवार्य है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.