मुख्यमंत्री ने “मकर संक्रांति” के पर्व पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी
देहरादून 14 जनवरी 2023,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “मकर संक्रांति” के पर्व पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रान्ति का यह त्यौहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है। मांगलिक कार्यों के शुभारम्भ से जुडा भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।
