March 25, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन की बधाई दी है: महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी तथा तथा उनके दीर्घायु की कामना की।

देहरादून 10 अगस्त 2022,

रक्षाबन्धन की पूर्व संध्या पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्य सेवक सदन सभागार में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधी तथा तथा उनके दीर्घायु की कामना की।मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास मे मातृशक्ति के योगदान को सराहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राखी का पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ ही जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते है। त्योहार हमारी पहचान होते हैं। प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में हमारी मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है। प्रदेश में एक ही दल की दूसरी बार सरकार न बनने के मिथक को तोड़ने में भी हमारी माताओं एवं बहिनों का बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा हो तथा उनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आये इसके लिये हम निरन्तर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि राज्य में गरीब महिलाओं को साल में तीन गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था के साथ वृद्ध पति एवं पत्नी दोनो को वृद्धावस्था पैंशन 1000 से बढ़ाकर 1500 रूपये प्रतिमाह की गई है। पर्यावरण मित्रों का मानदेय 500 रूपये प्रति दिनकिया गया है।

इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह माहरा, रेनू बिष्ट, पूर्व सांसद साध्वी प्राची, पूर्व विधायक सुरेश राठौड, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्, सरिता गौड़, कंचन ठाकुर, पूनम शर्मा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के साथ ही संस्कृति एवं कला क्षेत्र से जुड़ी महिलाये  उपस्थित थीं।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.