Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था, अतिक्रमण, आपदा के संबंध में बैठक की। - Separato Spot Witness Times
राज्य समाचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था, अतिक्रमण, आपदा के संबंध में बैठक की।

देहरादून 26 सितंबर 2022,

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कानून व्यवस्था, अतिक्रमण, आपदा आदि से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार , विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे, चंद्रेश यादव, अपर सचिव अतर सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा वर्चुअल रूप से सभी मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था से सम्बन्धित घटना चाहे राजस्व क्षेत्र की हो या पुलिस क्षेत्र की, जिसे भी कोई सूचना प्राप्त होती है तो उसे गम्भीरता से लेकर उसके समाधान की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।प्रदेश में वन या अन्य क्षेत्रों में होटल, रिसोर्ट या धार्मिक कार्यों के लिये हो रहे अतिक्रमण का चिन्हीकरण कर उस पर सख्ती के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए।

प्रदेश के मदरसों के सत्यापन के साथ ही डेमोग्राफिक चेंज के प्रकरणों में भी सख्ती से कार्रवाई की जाए। जनपद स्तर पर सम्बन्धित सभी बिन्दुओं का कैलेंडर तैयार कर उनकी पाक्षिक या मासिक समीक्षा कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए। हाल ही में घटित कुछ घटनाओं से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस दिशा में अधिकारी सर्तकता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि देवभूमि हमारा प्रदेश है, यहां अमन, चैन व शांति हम सबकी जिम्मेदारी है। अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा न जाए। ईमानदारी से कार्य करने वालों को परेशान न किया जाए। जनसंख्या घनत्व के कारण किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, यह भी सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सड़कों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अवैध शराब, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए।

 

Related posts

उत्तराखंड : परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिली यह बड़ी सौगात

Dharmpal Singh Rawat

आंदोलनकारी जयपाल सिंह रावत का देहावसान:आंदोनकारी मंच ने किए श्रद्धासुमन अर्पित।

Dharmpal Singh Rawat

रिलायंस शोरूम डकैती के मुख्य आरोपी बिहार से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment