February 5, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “रन फाॅर योग” का शुभारम्भ किया गया।

देहरादून 20 जून 2022 ,

उत्तराखंड: आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा 8वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में घण्टाघर से दर्शनलाल चौक , दून हास्पिटल एवं एम०के०पी०इन्टर कालेज तक “रन फाॅर योग” का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “रन फाॅर योग” का शुभारम्भ किया गया । आयोजित “रन फाॅर योग” कार्यक्रम में विधायक खजानदास, विनोद चमोली, मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव आयुष पंकज पांडे, निदेशक आयुर्वेद ए. के त्रिपाटी, अपर जिलाधिकारी एस के बरनवाल व के के मिश्रा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ0 मिथिलेश सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी ने माननीय प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही आज पूरे विश्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में योग एवं व्यायाम को शामिल करने का अनुरोध करते हुए कि कहा कि योग एक जीवन पद्धति है जिससे शरीर में स्वस्थ रहने की मानसिकता बनी रहती है। योग केवल कार्यक्रम की औपचारिकता ना रहे बल्कि इसे अपने जीवन में नियमित रूप से आत्मसात करें। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि अपने जीवन में प्रतिदिन एक घंटा योग एवं व्यायाम के लिए निकालें।

उन्होंने कहा कि छात्र/छात्राओं का इस कार्यक्रम में उत्साह देखकर अच्छा लगा अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि जब कभी राष्ट्रीय पर्व एवं प्रभातफेरी मेें प्रतिभाग करना होता था तो हम भी बहुत उत्साहित रहते थे जल्द ही मंजिल तक पहुंचने की ललक बनी रहती थी इसके लिए कतार में लगकर उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया करते थे।

उन्होंने कहा कि सरकार देहरादून को क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी एवं ड्रीम सिटी बनाने की कार्ययोजना पर कार्य कर रही है हमारा प्रयास है कि दून शहर को हिंदुस्तान के आदर्श शहरों में शामिल करना है। राज्य को इकोलॉजी व इकोनामी के साथ समन्वय बनाते हुए आगे बढ़ना है तथा राज्य को 2025 तक आत्मनिर्भर बनाना है।

जनपद के घंटाघर से प्रारंभ हुई ‘रन फॉर योग’ में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज, शिवालिक आयुर्वैदिक कॉलेज व आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं सहित जनपद के विभिन्न विभागों के कार्मिकों सहित लगभग 800 प्रतिभागी शामिल हुए।

 

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.