Recent Posts

February 9, 2026

यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी की बैठक।

देहरादून 6 फरवरी 2024,

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने हेतु सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक करते हुए कहा कि ट्रैफिक कंजेशन को कम करने के लिए कारगर संस्थागत तंत्र बनाया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने की दिशा में लगातार अनुश्रवण प्रणाली की देखरेख के लिए यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी को सक्रिय करते हुए इसकी प्रत्येक माह में बैठक आयोजित की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए सार्वजनिक यातायात प्रणाली में सुधार लाए जाने की आवश्यकता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के साथ ही वाहनों की टाइमिंग भी सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, अरविन्द सिंह ह्यांकी, एस. एन. पाण्डेय, निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका आदि उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.