October 31, 2025

रबीविपणन सत्र 2022-23 में 2022 तक) 11 राज्यों से 136.93 लाख मीट्रिक टन गेहूं और खरीफ विपणन सत्र 2021-2022 में अप्रैल 2022 तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 757.27 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।

देहरादून 26 अप्रैल 2022 ,

दिल्ली: रबी विपणन सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय पूल के तहत गेहूं की खरीद हाल ही में मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में जारी है।

अप्रैल 2022 तक 136.93 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, जिससे 11.99 लाख किसानों को 27,592.10 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हुआ है।

खरीफ विपणन सत्र 2021-2022 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से केंद्रीय पूल के तहत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद सुचारू रूप से की जा रही है।

खरीफ विपणन सत्र 2021-2022 में अप्रैल 2022 तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 757.27 लाख मीट्रिक टन धान (खरीफ फसल का 751.39 लाख मीट्रिक टन और रबी फसल का 5.87 लाख मीट्रिक टन इसमें शामिल है) की खरीद की जा चुकी है। अब तक लगभग 109.33 लाख किसान 1,48,424.78 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य से लाभान्वित हो चुके हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.