Recent Posts

February 8, 2026

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

देहरादून 19 दिसंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर सर्वे ऑफ इण्डिया देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का यह दिन भारत की अखण्डता और एकता के संरक्षण व संवर्धन हेतु हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का दिन है। अनेकता में एकता भारत की विशिष्ट पहचान है।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा अल्पसंख्यक छात्रों के उत्थान हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा का शुभारंभ एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों एवं मेधावी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , मेयर सुनील उनियाल गामा, उत्तराखण्ड अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आर.के जैन, उत्तराखण्ड अल्प संख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मज़हर नईम नवाब, सरदार इकबाल सिंह सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

 

 

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.