Recent Posts

February 9, 2026

“संविधान दिवस” पर नेहरू युवा केन्द्र देहरादून द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

देहरादून 26 नवंबर 2022,

जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र देहरादून श्रीमती एम0 टोलिया ने बताया कि, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में डी.बी.एस. कालेज, देहरादून के सभागार में ” संविधान दिवस कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति डॉ. वी.सी.पाण्डे प्रचार्य डी.बी.एस. कालेज के द्वारा द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।

कार्यक्रम के अन्तर्गत संविधान की कहानियॉं,मौलिक कर्तव्य और दायित्व,प्रश्नोत्तरी एवं वार्तालाप गतिविधियों का आयोजन किया किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं नेहरू युवा क्लब के 75 युवाओ द्वारा प्रतिभाग लिया गया इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ विघुत बॉस द्वारा सविधान के मौलिक कर्तब्य और अधिकारो के बारे मे युवाओ को जानकारी दी गई । डॉ शैली द्वारा प्रतिभागियो को पी.पी.टी. के माध्यम से संविधान के बारे विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ अनिल कुमार पाल,डॉ अराधना शर्मा द्वारा सविधान के बारे में युवाओ के सामाने अपने विचार रखे।और युवाओ द्वारा भी खुली चर्चा की गई बतौर मुख्य अथिति डॉ. वी.सी.पाण्डे द्वारा युवाओं को संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम का संचालन अभिषेक द्वारा किया गया।

अन्त में जिला युवा अधिकारी श्रीमती एम. टोलिया द्वारा कार्यक्रम में सभी अथितियो एवं युवाओ का आभार प्रकट किया कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र क लेखा एवं कार्यक्रम सहायक प्रवेश सिहं बजवाल नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी धीरज कुमार दंबरवाल मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.