Recent Posts

February 9, 2026

सचिव डाॅ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

देहरादून 01 मई 2023,

सचिव डाॅ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम नोडल अधिकारी केदारनाथ यात्रा व्यवस्था ने आज गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल चलकर यात्रा मार्ग में विभिन्न विभागों द्वारा श्री केदारनाथ के तीर्थ यात्रियों हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होने सोनप्रयाग में स्थित तीर्थ यात्रियों के पंजीकरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया। यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के संबंध में भी जानकारी लेते हुए पशुपालन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।

सचिव डॉ.पुरुषोत्तम ने यात्रा मार्गों में तैनात किए गए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ व वाईएमएफ के जवानों से वार्ता कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी विषम कठिन परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन सेवाभाव से करें। उन्होंने कहा कि दर्शन करने आ रहे यात्रियों के साथ मधुर एवं सौम्य व्यवहार रखें तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

इस दौरान उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रवि कुमार, जीमैक्स इंचार्ज खुशाल सिंह, जल संस्थान, स्वास्थ्य, विद्युत, आदि विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.