February 4, 2026

समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की दूसरी बैठक संपन्न।

देहरादून 15 जुलाई 2022,

दिल्ली : प्रदेश में समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की दूसरी बैठक आज नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, उन्होंने ही समान नागरिक संहिता के लिए समिति का गठन किया है।

न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय कानूनों, उत्तराखण्ड राज्य अधिसूचना, विधि आयोग की रिपोर्ट इत्यादि पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में समिति के सदस्य न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) प्रमोद कोहली, शत्रुघन सिंह आई.ए.एस. (सेवानिवृत्त), दून विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती सुरेखा डंगवाल, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौर और सदस्य सचिव अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा उपस्थित रहे।

 

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.