Recent Posts

February 9, 2026

सहारनपुर में सड़क पर नमाज पढ़ने से रोकने पर जामा मस्जिद के बाहर हंगामा किया गया: इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

देहरादून 30 अप्रैल 2022,

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर की जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने मुसलमानों से अपने मुहल्ले की मस्जिदों में ही जुमे की नमाज़ पढ़ने की अपील की थी। इसपर कुछ मुसलमानों ने नाराजगी जताई और नमाज के बाद मस्जिद के बाहर निकलकर अपना विरोध जताया, हालांकि पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के कारण नारेबाजी को जल्द बंद कराकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ,सहारनपुर में जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने पत्र जारी कर ज़िले भर के मुसलमानों से अपील कर कहा था कि अलविदा जुमा की नमाज़ सिर्फ मस्जिद के अंदर की जाए। सड़कों और बाज़ारों में ट्रैफिक रोककर नमाज ना की जाए। मौलानाओं की अपील को दरकिनार कर कुछ लोगों ने सड़क पर नमाज अदा करने का फैसला किया। उन्हें सड़क पर नमाज पढ़ने से रोकने पर जामा मस्जिद के बाहर हंगामा किया गया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

नमाज पढ़ने के बाद नमाजियों ने जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना के बाद जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब जाकर स्थिति को नियंत्रण में किया गया। हंगामें के बाद पुलिस द्वारा बाजार में फोर्स के साथ फुट पेट्रोलिंग भी की गई।

 

 

 

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.