Recent Posts

February 9, 2026

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए बैठक।

देहरादून 29 नवम्बर 2022,

उच्च न्यायालय, नैनीताल उत्तराखण्ड मे योजित जनहित याचिका जितेन्द्र यादव बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया एवं अन्य में उच्च न्यायालय से पारित आदेश पर कड़ाई से अनुपालन कराने की दिशा जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं।

जिसके क्रम में अपर जिलाधिकारी के.के.मिश्रा के अध्यक्षता में सम्बन्धित विभागों की बैठक आहूत की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के क्रम में सभी सेक्टर अधिकारियों को आदेशित किया कि वह अपने-2 क्षेत्रान्तर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगायें तथा जनमानस को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार भी करें। साथ ही उल्लंघन किये जाने पर चालान की कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्लास्टिंक वेस्ट मैनजमेंट रूल 2018 में वर्णित प्राविधानों का कड़ाई से पालन कराये जाने हेतु महाप्रबंधक उद्योग देहरादून एवं क्षेत्रीय अधिकारी (प्र0) उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आदेशित किया है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक (अपराध) मिथिलेश, क्षेत्रीय अधिकारी (प्र0) उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विकासनगर, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत देहरादून जिला पंचायत राज अधिकारी देहरादून, अधिशासी अधिकारी (विकासनगर सेलाकुई, हरबर्टपुर उपस्थित रहे एवं इसके अतिरिक्त सभी सैक्टर अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुडे़ रहे।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.