February 5, 2026

हिमालय पुत्र स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा जी की 103वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के घंटाघर, स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

Exif_JPEG_420

देहरादून 25 अप्रैल 2022,

उत्तराखंड: हिमालय पुत्र स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा जी की 103वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के घंटाघर, स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी। पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे। हिमालय जैसे उनके इरादे थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि, स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी अपने नैतिक मूल्य सिद्धांतों और आदर्शों पर सदैव अडिग रहे उन्होंने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वे सच्चे राजनेता, समाजसेवी, और पहाड़ के हितों के लिए सोचने वाले व्यक्ति थे। उनके विचार हमें सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा , विधायक उमेश शर्मा, विधायक शैला रानी रावत, विधायक खजानदास, विधायक राम सिंह खेड़ा, विवेकानंद खंडूरी, सुमेर चंद रवि, मयंक खंडूरी, विशाल गुप्ता अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष मंडल भाजपा, धर्मपाल रावत, शिवेश बहुगुणा मौजूद थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.