February 4, 2026

राजभवन उत्तराखंड के परिसर में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रि0 गुरमीत सिंह ने सपत्नीक शास्त्रीय विधि से पूजन और अभिषेक द्वारा शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की है। शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन अर्चन देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या एवं आचार्यों द्वारा किए गए हैं।

धार्मिक अनुष्ठान के मौके पर राज्यपाल ने कहा कि, “राजभवन में महादेव की स्थापना एक अत्यंत भावुक क्षण है जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। हमारे देश की सबसे बड़ी विशेषता ‘समरसता’ है। यहाँ हर धर्म, सभ्यता और संस्कृति की विशिष्ट पहचान है।”

राज्यपाल ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या एवं आचार्यों का वैदिक विधि विधान से शिव प्राण प्रतिष्ठा, पूजन अर्चन सम्पन्न करवाने हेतु आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.