February 5, 2026

30 एम्बुलेंस का सीएम ने किया फ्लैग ऑफ

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने हेतु कृत-संकल्प है

मुख्यमंत्री ने हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य को उपलब्ध कराई गई 30 एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। 

एसबीटी न्यूज़ रिपोर्टर उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य को उपलब्ध कराई गई 30 एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज के जन्मोत्सव पर हंस फाउंडेशन द्वारा उत्तराखण्ड के दूरगामी क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्तराखंड को 30 एम्बुलेंस, 20 ट्रूनेट जांच मशीनें और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किए गए है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भोले जी महाराज को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्तराखण्ड वासियों के लिए सौभाग्य की बात हैं कि श्री भोले जी महाराज जी एवं माता मंगला जी जैसे व्यक्तित्व हमारे साथ खड़े है। जो हर संकट के समय में राज्य के हित में कार्य कर रहे है और उनका आशीर्वाद एवं सहयोग हमेशा राज्य की जनता को मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने हेतु कृत-संकल्प है। हमारे इस संकल्प के साथ हंस फाउंडेशन भी निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके लिए उन्होंने  भोले जी महाराज एवं माता मंगला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हंस फाउण्डेशन द्वारा प्रदेश के विकास में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग दिया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डाॅ धन सिंह रावत, हंस फाउण्डेशन से विकास वर्मा उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.