October 31, 2025

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा वीर सेनिकों  को अलंकृत कर सम्मानित किया गया।

देहरादून 22 नवंबर 2021,

दिल्ली: एक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा देश की रक्षा में प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीदों और युद्ध में अदम्य साहस से देश का गौरव बढ़ाने वाले वीर सेनिकों  को अलंकृत कर सम्मानित किया गया।

• भारतीय वायु सेना के पायलट ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

• देहरादून उत्तराखंड के मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) दिया गया, जिसे उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल और मां सरोज ढौंडियाल ने प्राप्त किया। मेजर विभूति जिस ऑपरेशन में शहीद हुए उसमें उन्होंने पांच आतंकवादी मारे गए और 200 किलो विस्फोटक बरामद किया गया।

• जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान ए++ श्रेणी के आतंकवादी को मारने के लिए नायब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र दिया गया। उनकी पत्नी और मां ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पुरस्कार ग्रहण किया।

• कश्मीर में आतंकवादियों को मारने के लिए  प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी और माता को पुरस्कार सौंपा।

• अभिनंदन वर्धमान को हाल ही में ग्रुप कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया है। अभिनंदन ने बालाकोट हवाई हमले के एक दिन बाद 27 फरवरी को हवाई लड़ाई के दौरान एक पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के ऊपर से उड़ान भरी और उनका मिग-21 मारा गया और वह दुश्मन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में जा गिरा। पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मामले में अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप के साथ-साथ भारतीय पक्ष द्वारा व्यापक दबाव के कारण पाकिस्तानी सेना को उन्हें रिहा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.