August 18, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् के चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं श्री पीठम् स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की।

देहरादून 16 मई 2022,

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् के चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से नहीं आता है बल्कि उसे ईश्वर स्वयं बुला देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सिद्ध पीठ स्थानों से पूरे देश और सनातन संस्कृति को ऊर्जा मिलती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार देश आगे बढ़ रहा है जिसके तहत अयोध्या में श्री राम लला का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। इसके अलावा बनारस में भव्य काशी कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2013 की आपदा में केदारनाथ क्षेत्र एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी प्रधानमंत्री मोदी जी की दृढ़ संकल्प की बदौलत श्री शंकराचार्य जी की समाधि, तीर्थ पुरोहितों का आवास, सरस्वती घाट समेत पूरा केदारनाथ धाम का परिसर भव्य एवं दिव्य बन चुका है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ के बाद अब श्री बदरीनाथ धाम में 250 करोड़ रुपए की स्वीकृति हो चुकी है जिसके बाद श्री बदरीनाथ धाम में भी बहुत तेजी से पुनर्निर्माण काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 2 साल बाद पुनः विधिवत प्रारंभ हुई है लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा पहुंच गई है। यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पूरी तरीके से मॉनिटरिंग कर रही है।

मुख्यमंत्री ने ने कहा कि पहले जो भी घोषणा की गई है उन्हें पूरा किया जा रहा है। कॉमन सिविल कोड को लेकर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर दी गई हैं। इसके अलावा अंत्योदय कार्ड धारकों को साल भर में 3 सिलेंडर फ्री करने को लेकर भी कैबिनेट निर्णय दे दिया है। इस दौरान अल्मोड़ा लोकसभा से सांसद अजय टम्टा विधायक मनोज तिवारी, विधायक मोहन सिंह मेहरा समेत आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.