October 31, 2025

केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ॠषिकेश स्थित योग नगरी रेलवे स्टेशन परिसर में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा लगभग नौ लाख रूपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक एल्कलाइन “माता राज राजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ” का लोकार्पण किया।

देहरादून 18 मई 2022,

ॠषिकेश: केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को ॠषिकेश स्थित योग नगरी रेलवे स्टेशन परिसर में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा लगभग नौ लाख रूपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक एल्कलाइन “माता राज राजेश्वरी धर्मार्थ प्याऊ” का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।

श्री महाराज ने अत्याधुनिक तकनीक से लैस एल्कलाइन फिल्टर वाटर की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि, इसका पानी पीने से कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। निश्चित रूप यह प्याऊ एक ओर यहां आने वाले यात्रियों की प्यास बुझायेगा तो वहीं औषधीय गुणों से युक्त इस प्याऊ के पानी से कैंसर जैसे बैक्टीरिया से उनका बचाव भी करेगा।

केबिनेट मंत्री ने कहा कि योग नगरी रेलवे स्टेशन को उत्तराखंड की संस्कृति के अनुरूप संवारने का काम किया जा रहा है। इस रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के अनुरूप यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं एवं जानकारियों के संबंध में पर्यटन विभाग के माध्यम से भी यहां कई कार्य प्रस्तावित हैं जिन्हें रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक प्याऊ लगाने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं उनकी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पानी पिलाना सबसे बड़े पुण्य का काम है। उन्होने कहा कि महाराज जी व उनकी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से देशभर में अनेक सेवा कार्य चल रहे हैं। कोरोना काल के दौरान भी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी के माध्यम से राशन का वितरण किया गया जिसमें उनका क्षेत्र भी शामिल था।

 

श्री अग्रवाल ने कहा कि सतपाल महाराज जी उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे हैं। आज जिस रेलवे स्टेशन पर हम बैठे हैं जो कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का मुख्य स्टेशन है यह रेलवे लाइन महाराज जी का ही एक ड्रीम प्रोजेक्ट था जिसे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत, भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री जयंत शर्मा, सुमित पंवार, भाजपा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन, पूर्व विधायक ओम गोपाल, सुशांत पाल, नूतन गौड, संजय व्यास, बच्चन पोखरियाल, पंकज भट्ट, हरिद्वार प्रेमनगर आश्रम के महामंत्री रमणीक भाई पटेल, रलवे विभाग के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह सहित मानव उत्थान सेवा समिति से जुड़े अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.