June 30, 2026

अवैध खनन सामग्री से भरे 30 ओवरलोड डंपरों को पकड़ा तथा सभी को सीज कर दिया गया है।

देहरादून 22 मई 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर स्थानीय प्रशासन अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी कर रहा है।तहसील विकासनगर अन्तर्गत उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन एवं खनन विभाग की टीम द्वारा चौकी कुल्हाल क्षेत्रान्तर्गत कुंजा गांव एवं रामगढ़ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान टीम ने खेतों में छुपा कर रखी अवैध खनन सामग्री से भरे 30 ओवरलोड डंपरों को पकड़ा तथा सभी को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए वाहन के स्वामियों से संपर्क किया जा रहा है। खनन सामग्री निर्धारित रुट से विपरीत परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को सामग्री सहित सीज करते हुए निर्धारित सामग्री का दुगुना अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है।

जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने सभी उप जिलाधिकारियों को अवैध खनन पर त्वरित कार्यवाही करने तथा छापेमारी अभियान को नियिमत चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही अन्य मार्ग जिनसे अवैध खनन के परिवहन होने की सम्भावना है पर भी चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.