June 24, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंपावत विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

देहरादून 28 मई 2022,

उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चंपावत विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का जनपद चंपावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है। जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जन-प्रतिनिधियों को चुनती है। लेकिन चंपावत के लोग इस बार मुख्यमंत्री का चुनाव करने जा रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड का विकास केवल बीजेपी कर सकती है। बीजेपी ने जो कहा है, किया है, जो कहेंगे, वह करेंगे। उत्तराखंड राज्य में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने विकास का एक मॉडल दिया है। उत्तराखंड वासियों के सपने पूरे हों, इसलिए बीजेपी और पुष्कर सिंह धामी जैसे युवा जरूरी हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड जब अपनी 25 वर्षों की यात्रा पूरी करेगा, तब उसे यादगार बनाने के लिए चंपावत के पास बहुत कुछ होगा। चंपावत को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए अपने मुख्यमंत्री के साथ जुड़कर उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए हम सबको आगे आना चाहिए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.