June 24, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री से राज्य के विकास सम्बन्धी विषयों सहित अग्निपथ योजना के बारे में चर्चा की।

देहरादून 24 जून 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु वर्तमान में दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अनेक केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री से राज्य के विकास सम्बन्धी विषयों सहित अग्निपथ योजना के बारे में चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को ‘अग्निपथ योजना’ के संबंध में 20 जून 2022 को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों के पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित संवाद कार्यक्रम के बारे विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के दौरान समस्त पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा अग्निपथ योजना को देश की सुरक्षा एवं युवाओं के लिए अनुकूल बताया गया। साथ ही सभी पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा अग्निपथ योजना के संबंध में अपने-अपने सुझाव/विचार भी व्यक्त किये गए

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सैनिक स्कूल की स्थापना हेतु केंद्रीय रक्षा मंत्री से राज्य में सीमित संसाधन देखते हुए भारत सरकार से अवस्थापना विकास हेतु वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.