June 30, 2026

राष्ट्रमंडल खेल 2022,

देहरादून 05 अगस्त 2022,

दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पैरा पावरलिफ्टिंग पुरुषों की हैवीवेट स्पर्धा में सुधीर ने स्वर्ण पदक तथा पुरुषों की लंबी कूद में एम. श्रीशंकर ने रजत पदक पर कब्जा कर भारत का गौरव बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा;प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वर्ण पदक विजेता सुधीर और रजत पदक विजेता पर एम. श्रीशंकर को शुभकामनाएं दी हैं।

ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “सुधीर द्वारा राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पैरा-खेलों में पदक तालिका के लिए शानदार शुरुआत! उन्होंने एक प्रतिष्ठित स्वर्ण जीता और एक बार फिर अपने समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। वह निरंतर मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। सभी आगामी प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में पुरुषों की लंबी कूद में रजत पदक जीतने पर ट्वीट में कहा, “सीडब्ल्यूजी में एम श्रीशंकर का रजत पदक विशेष है। दशकों बाद भारत ने राष्ट्रमंडल खेल में पुरुषों की लंबी कूद में पदक जीता है। उनका प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। उन्हें बधाई। आने वाले समय में वे और अच्छा प्रदर्शन करते रहें।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.