August 17, 2026

भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 8वें दिन 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित 6 पदक पर कब्जा किया।

देहरादून 06 अगस्त 2022

दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 8वें दिन भारत ने 6 पदक जीते जिनमें 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य शामिल है। पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा कुश्ती में बजरंग पूनिया, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा कुश्ती में दीपक पूनिया और महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा कुश्ती में साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक जीते हैं। अंशु मलिक ने महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती में रजत, जबकि महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा कुश्ती में दिव्या काकरान ने और पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा कुश्ती में मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीते। 9 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका 26 तक पहुंच गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित देश के लोगों ने इन पदक विजेताओं को उनकी महान उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

 

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.