October 5, 2026

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस हिरासत में।

देहरादून 21 अगस्त 2022,

दिल्ली: किसान संगठनों द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर 22 अगस्त को किए जाने वाले प्रदर्शन में सम्मिलित होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को पुलिस ने शान्ति व्यवस्था को देखते हुए हिरासत में ले लिया गया है। किसानों के धरना प्रदर्शन के दृष्टिगत दिल्ली पुलिस शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्ती बरत रही है।

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। किसान संगठनों के आह्वान पर किसान 22 अगस्त को होने वाले धरना प्रदर्शन मैं शामिल होने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच रहे है। पुलिस को डर है कि किसानों के दिल्ली में बड़ी संख्या में पहुंचने पर शांति व्यवस्था बाधित हो सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार किसान नेता राकेश टिकैत दिल्ली के मधु विहार थाने में पुलिस हिरासत में हैं। राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा, ‘सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी. यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा। ना रुकेंगे ,ना थकेंगे, ना झुकेंगे।

किसान नेता राकेश टिकैत ने लखीमपुर-खीरी मामले को लेकर 18 अगस्त को 75 घंटे का धरना-प्रदर्शन किया था जिसमें उनको किसानों द्वारा भारी समर्थन मिला। दिल्ली के जंतर मंतर में किसान संगठनों द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी और तिकुनिया हिंसा कांड में जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की दिल्ली में हुई गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.