November 7, 2026

सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर हनोल के जागड़ा मेले में मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने देवदर्शन किए।

देहरादून 30 अगस्त 2022,

उत्तराखंड के जौनसार-बावर राजकीय जागरा पर्व सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर हनोल के जागड़ा मेले में मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने देवदर्शन किए। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल मंदिर में माथा टेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।

जौनसार बावर में क्षेत्र में सबसे बड़े मेले के रूप में प्रसिद्ध राजकीय मेले जागड़े में हनोल महासू मन्दिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं पंहुचे। जिला प्रशासन एवं पुलिस व मंदिर समिति ने बेहतर व्यवस्थाएं बना रखी थी, जिसके चलते लोगों को देवदर्शन करने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई । वहीं महासू महाराज के दर्शन के लिए सुबह से ही लंबी लाइनें लगी रही।

जागरा मेले हनोल में जागड़ा पर्व पर महासू नगरी को फूूलों से सजाते हुए भव्य दिव्य बनाया गया । पर्व के दौरान हनोल की सड़कें 2 किलो मीटर के एरिया में रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाई। जागरा पर्व मेले में इस बार मन्दिर परिषद् भण्डारा पण्डाल में एलसीडी स्क्रीन लगाकर मंदिर प्रांगण के नृत्य नाच गाने को लाइव दिखाया गया। हनोल पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने महासू मंदिर में माथा टेका। साथ ही उन्होंने कहा मानव उत्थान समिति के द्वारा खाद्यान्न सामग्री की व्यवस्था की गई है साथ ही उन्होंने कहा इस बार मन्दिर समिति के द्वारा काफी अच्छा व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए हनोल में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थी।

मेलाधिकारी उप जिलाधिकारी सौरव असवाल ने बताया कि मेले के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए गए थे। इस दौरान पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल , जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, सीओ विकासनगर संदीप नेगी , थाना अध्यक्ष आशीष रावियान सचिव मोहन लाल सेमवाल, तहसील दार चमन सिंह ,सीआर राजगुरु, रमेश डोभाल, रतन सिंह चौहान, जितेंद्र चौहान, एसडीओ अशोक कुमार, मातबर राणा,निरीक्षक पूरण, श्याम सिंह तोमर, सुरेश जिनाटा,आदि मौजूद रहे।

 

Share

More Stories

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.