March 21, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देव संस्कृति विश्वविद्यालय के 40वें ज्ञानदीक्षा समारोह को सम्बोधित करते हुए।

देहरादून 03 सितंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के 40वें ज्ञानदीक्षा समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी छात्र इस ज्ञान की गंगोत्री को सफल बनाते हुए आगे बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इस मौके पर उन्हें इस परमधाम में आने का अवसर मिला। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। प्रतिवर्ष 21 जून को आयोजित होने वाला योग दिवस इसका उदाहरण है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा को याद करते हुए कहा कि इस संसार में बहुत कम गिने-चुने लोग हैं, जिन्होंने अपने विचारों से करोड़ों लोगों का जीवन बदला है। आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा समाज में जनजागृति लाने का पुनीत कार्य भी किया गया।

कार्यक्रम में कुलपति शरद पारधी, प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या एवं देश-विदेश से आये विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकगण मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.