February 5, 2026

इण्डियन पब्लिक स्कूल के 22वें स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।

देहरादून 22 सितंबर 2022,

देहरादून स्थित दि इण्डियन पब्लिक स्कूल के 22वें स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह में प्रतिभाग करते हुए स्कूल परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा “दि इण्डियन पब्लिक स्कूल” श्रेष्ठ विद्यालय के रूप में उभर रहा है, विद्यालय के सेलेबस में संस्कृति, वैदिक ज्ञान, योग जैसे विभिन्न पाठ्यक्रम को भी जोड़ा गया है।

   मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े को संपूर्ण प्रदेश में आगामी 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। पखवाड़े के अंतर्गत पूरे राज्य में स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहें हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सेवा पख आईपीवाड़े के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया है। हमें अपने जीवन में विकल्प रहित संकल्प के मंत्र के साथ अपने सपनों को साकार करने में जुट जाना चाहिए।

कार्यक्रम में विधायक सहदेव पुण्डीर, श्रीमती रीता सिन्हा, विद्यालय निदेशक श्री ए. के. सिंह, संयुक्त सचिव श्रीमती रत्ना सिन्हा, कार्यकारी प्रधानाचार्य श्री मणि सीवी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.