देहरादून 24 सितंबर 2022,
केरल: एक दिन के विश्राम दिवस के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 17वें दिन फिर से शुरू हो गई। केरल के पेरम्बरा से शुरू हुई यह यात्रा आज सुबह के चरण में करीब 12 किमी की दूरी तय करेगी और अंबल्लूर जंक्शन पर समाप्त होगी। कांग्रेस की यात्रा में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी साथ चल रहे हैं।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, एक दिन के विश्राम के बाद, भारत जोड़ो यात्रा का 17वां दिन त्रिशूर जिले के पेरम्बरा जंक्शन से आज सुबह करीब 6:35 बजे शुरू हुआ। यात्री आज सुबह 12 किमी पैदल चलेंगे।
केरल राज्य में यह यात्रा 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, इस दौरान यह सात जिलों से होकर गुजरेगी। एक अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।