June 23, 2026

गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने नारी निकेतन में खादी विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे 30 दिवसीय ऊन कताई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।

देहरादून 02 अक्टूबर 2022,

“राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती” के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने नारी निकेतन में खादी विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे 30 दिवसीय ऊन कताई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने गांधी जयंती के अवसर पर उन कताई प्रशिक्षण आरंभ किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला ग्रामोद्योग खादी बोर्ड द्वारा इस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नारी निकेतन में रह रही संवासिनियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डॉ अलका पांडे, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.