February 5, 2026

केदारनाथ क्षेत्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त: सात लोगों की दुखद मृत्यु।

देहरादून 18 अक्टूबर 2022,

रूद्रप्रयाग: केदारनाथ क्षेत्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की दुखद मृत्यु की सूचना है।

अपर सचिव तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी उड्डयन सी.रविशंकर ने हेलीकॉप्टर हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहे आर्यन एविएशन हेलीकॉप्टर कंपनी के हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में पायलट सहित 7 लोगों की मृत्यु हुई है। दुर्घटना आज प्रातः लगभग 11:00 बजे हुई।

उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में कैप्टन अनिल (मुंबई निवासी) सहित गुजरात के तीन और कर्नाटक, झारखण्ड के एक-एक यात्री सवार थे। एक अन्य यात्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए जिलाधिकारी स्तर पर जॉंच बिठाई गई है।

उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ तथा उत्तराखंड पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल पर रेस्कयू व रिकवरी ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रि गुरमीत सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री केदारनाथ के निकट हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्णऔर दुखद है। मैं इस दुर्घटना में हताहत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना पर गहरा दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। उन्होंने घटना की जाँच के आदेश दिए हैं।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.