June 24, 2026

पशुपालन विभाग ‘भारत में श्वेत क्रांति के जनक’ की 101वीं जयंती पर बेंगलुरु में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस’ मनाएगा।

देहरादून 25 नवंबर 2022,

दिल्ली: पशुपालन और डेयरी विभाग 26 नवंबर 2022 को बेंगलुरु में ‘भारत में श्वेत क्रांति के जनक’ डॉ. वर्गीज कुरियन की 101वीं जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय दुग्ध दिवस” मना रहा है। इस समारोह के दौरान प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार, 2022 भी प्रदान किए जाएंगे।

कर्नाटक में इस यादगार राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन ,पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार, पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग, कर्नाटक सरकार, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और कर्नाटक दुग्ध महासंघ संयुक्त रूप से करेगा ।

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, भारत सरकार डॉ. संजीव कुमार बालियान वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय पशु प्रजनन फार्म, हेसरघट्टा, बेंगलुरु, कर्नाटक में बोवाइन आईवीएफ-(इन विट्रो-फर्टिलाइजेशन) गतिविधियों के लिए केंद्रीय हिमित वीर्य उत्पादन और प्रशिक्षण संस्थान, हेसरघट्टा, बेंगलुरु में उन्नत प्रशिक्षण सुविधा की आधारशिला रखेंगे।

समारोह के दौरान, गणमान्य व्यक्तियों द्वारा वर्गीज कुरियन के जीवन पर एक पुस्तक और दूध में मिलावट पर एक पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।

इस अवसर को प्रभु बी. चौहान, पशुपालन मंत्री, कर्नाटक सरकार, बालचंद्र एल. जारकीहोली, अध्यक्ष, केएमएफ, राजेश कुमार सिंह, सचिव,केंद्रीय पशुपालन और डेयरी विभाग और सुश्री वर्षा जोशी,अतिरिक्त सचिव (मवेशी और डेयरी विकास) भी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.