Recent Posts

February 9, 2026

एन.एस.यू.आई. ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुद्दे पर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

देहरादून 02 दिसंबर 2022,

छात्र संगठन एन.एस.यू.आई. और अन्य छात्र संगठनों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुद्दे पर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। हत्यारों को फाँसी दो -फांसी दो नारों से आज घण्टाघर पर सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया । वहीं पुलिस फोर्स व पुलिस के आला अधिकारी इस तमाशे को मुख्य दर्शक बने देख रहे थे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अंकिता भंडारी हत्या कांड मामले में पुलिस को जो अहम् सुराग मिले है उसमें हत्या से पूर्व किसी वीआईपी की संलिप्तता रही है। जिसके कारण सरकार द्वारा उक्त प्रकरण को ठंडे बस्ते पे डाल दिया गया है। सरकार के इस उदासीन रवैये से जनता सरकार के विरुद्ध अपना आक्रोश जता रही है।

इस प्रकरण को लेकर आज छात्र संगठन एन.एस.यू.आई. के छात्र संगठनों के छात्राओं ने सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर करते हुए घण्टाघर पर नारों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका गया गया। उन्होंने मांग की है की जल्द से जल्द अंकिता भंडारी के हत्यारों को फाँसी दी जाए व हत्या में संलिप्त वीआईपी का जल्दी खुलासा किया जाए और हत्या से जुड़े इस प्रकरण की सीबीआई से जांच कराई जाए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.