February 8, 2026

वर्ष 2023 में कांस्टेबल के 1000 पदों पर भर्ती की जायेगी।

देहरादून 22 दिसंबर 2022,

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित “उत्तराखण्ड पुलिस मंथन-चुनौतियाँ एवं समाधान” कार्यक्रम का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट एवं सशक्त बनाने के लिए फिटनेस और पर्सेप्शन मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तीन दिवसीय मंथन में कानून और व्यवस्था को और मजबूत बनाने एवं जन सरोकारों से जुड़े मामलों पर भी मंथन होगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इसमें पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में कांस्टेबल के 1000 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिन 1521 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने तक 1521 पीआरडी जवानों द्वारा अस्थाई सेवा भी प्रदान की जायेगी। अल्मोड़ा व श्रीनगर महिला थानों में साइबर थाने खोले जाएँगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहरी लोगों के सत्यापन का अभियान लगातार चलाया जाए व भ्रष्टाचार करने वालों पर भी सख्त कारवाई की जाए। ट्रैफिक व्यवस्थाओं का बेहतर संचालन किया जाए एवं जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए साथ ही नो पेंडेंसी के आधार पर कार्य किये जाएं।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आईपीएस समेत एडीजी पी.वी.के प्रसाद, अमित कुमार सिन्हा, वी. मुरूगेशन, आईजी ए.पी अंशुमन, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.