June 24, 2026

मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना।

देहरादून 11 फरवरी 2023,

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को जन समस्याओं का समयबद्धता के साथ त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को निर्देश दिए कि जन समस्याओं से संबंधित जो भी पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर उस पर कृत कार्यवाही की नियमित मॉनिटरिंग के साथ ही अपडेट की जाए।

इस अवसर पर आईजी के.एस. नगन्याल, अपर सचिव नवनीत पाण्डे, जगदीश चन्द्र काण्डपाल सहित अन्य उच्चाधिकारी मौजूद थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.