June 24, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस गैरसैण में उत्तराखंड के बजट सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर करेगी विरोध प्रदर्शन

देहरादून 12 मार्च 2023,

उत्तराखंड कांग्रेस गैरसैण में उत्तराखंड के बजट सत्र के दौरान उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी। रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विजय सारस्वत एवं प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि, भाजपा सरकार द्वारा बेरोजगारों पर बर्बर लाठीचार्ज करवाने और उनपर मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज दबाने का कार्य किया है। जो कि अलोकतांत्रिक और निंदनीय है।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि, राज्य सरकार द्वारा जोशीमठ आपदा में शुरुआती दौर में प्रभावितों की अनदेखी की गई वह भी सरकार की अक्षम कार्यप्रणाली दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राज्य में कानून व्यवस्था तार-तार है जिसके चलते राज्य में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। राज्य सरकार शराब माफिया और खनन वासियों के साथ गठजोड़ बनाए हुए हैं पार्टी के दोनों नेताओं ने कहा कि राज्य में कुछ अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि,चार धाम यात्रा सिर पर है और व्यवस्थाओं के नाम पर सरकार जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार महंगाई को बढ़ाकर जनता पर भारी बोझ डाल रही है। रसोई गैस पेट्रोल डीजल खाद्य पदार्थों के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर भाजपा सरकार अपनी मनमानी कर रही है। देश के बड़े उद्योगपति द्वारा जनता की गाढ़ी कमाई को डुबाया गया है।

उत्तराखंड कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि 13 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस राज्य व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक विशाल प्रदर्शन और रैली कर सरकार की घेराबंदी करेगी। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सजवान नीरज त्यागी आदि अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.