November 1, 2025

महानगर महिला कांग्रेस देहरादून का “जय भारत सत्याग्रह” कार्यक्रम।

देहरादून 12 अप्रैल 2023,

महानगर महिला कांग्रेस देहरादून ने नगर निगम के वार्ड संख्या 4 गब्बर बस्ती में “जय भारत सत्याग्रह “कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस देहरादून व पार्षद उर्मिला थापा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्य हुए हैं, युवा वर्ग को नौकरी दी गयी, महिलाओ के लिए जनकल्याणकारी योजना बनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार जो मुफ्त राशन देने की बात कर रही है वो राशन कांग्रेस की सरकार पहले ही दे रही थी। बल्कि भाजपा ने राशन में चीनी, केरोसिन की मात्रा तक कम कर दी है। भाजपा बेरोज़गारी व महंगाई व महिला उत्पीड़न पर जवाब देने से बच रही है । उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने का काम कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक सवाल अदानी समूह में बीस हजार करोड़ रुपये किसका है उस पर भाजपा ने उनकी सदस्यता खत्म कर दी। केवल अदानी समूह के मुद्दे पर देश के प्रधानमंत्री व पूरी भाजपा के मंत्री विधायक जिस तरह से आगबबूला होकर राहुल गांधी को चुप कराने चाहते है। मगर राहुल गांधी जनमानस की लड़ाई लड़ेंगे। वही आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हो या केंद्र सरकार यह केवल हम सबके साथ छलावा कर रही है हमारी बेटी अंकिता भंडारी की जिस तरह हत्या की गई उसमे शामिल भाजपा नेता को जिस तरह भाजपा सरकार बचा रही और वी आई पी का नाम उजागर करने में पीछे हट रही है उससे यही प्रतीत हो रहा है के भाजपा महिला विरोधी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.