June 26, 2026

कांग्रेस की दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग को आबादी के अनुसार आरक्षण देने की मांग।

देहरादून 19 अप्रैल 2023,

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख कर जातीय जनगणना, देश में आरक्षण और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को सही प्रतिनिधत्व मिलने की मांगों को दोहराया है। सामाजिक समानता कांग्रेस पार्टी की सबसे ज़रूरी प्राथमिकताओं में से एक है। यही कारण है कि पूर्व प्रधानमंत्री, डॉ. मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में यूपीए सरकार ने 2011 में जनगणना करवाई थी।

पत्र में बताया गया कि, इस सेंसस के सभी आंकड़े भाजपा सरकार के पास मौजूद हैं मगर उन्होंने इसे सार्वजनिक नहीं किया। वादे तो हर समुदाय से किए, मगर सारे खोखले निकले, हर वर्ग को बस धोखा मिला।

प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से, 2011 की जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने, देश में अन्य पिछड़ा वर्ग की संख्या बताने एवं दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग को आबादी के अनुसार आरक्षण देने की मांग की हैं।

ये मांगें कांग्रेस के प्रतिनिधियों द्वारा संसद के कई सदनों में उठाई जा चुकी हैं। भाजपा ने इन पर आज तक एक कदम नहीं उठाया। विपक्ष होने की ज़िम्मेदारी से हम भाजपा सरकार को देश में सामाजिक न्याय स्थापित करने के कदम बता रहे हैं। और अगर वो ये करने में असक्षम हैं तो उन्हें परे हट जाना चाहिए – ये देश के नागरिकों की बड़ी ज़रूरत है, वंचितो का अधिकार है, इसमें देरी नहीं की जा सकती है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.