August 17, 2026

हिमालय पुत्र स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 104वीं जयंती भव्य रुप से मनाई गई।

देहरादून 25 अप्रैल 2023,

अल्मोड़ा: हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति द्वारा अल्मोड़ा स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में उनकी की 104वीं जयंती भव्य रुप से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। स्व बहुगुणा जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेकानंद खण्डूरी ने किया। स्व बहुगुणा प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, एक राजनेता और कुशल प्रशासक थे।उनका जन्म 25 अप्रैल, 1919 को उतराखंड के पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के बुघानी गांव में हुआ था।वे किशोरावस्था में ही स्वाधीनता आंदोलन में शामिल हुए थे। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें ब्रिटिश अधिकारियों की प्रताड़ना झेलनी पड़ी। स्व बहुगुणा भारत के प्रमुख राजनीतिक शख्सियतों में से एक थे। हेमवती नंदन बहुगुणा निर्भीक नेता थे उन्होंने जीवन पर्यंत सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनका कहना था कि हिमालय टूट सकता है लेकिन झुक नहीं सकता है।

सिद्धांतों के लिए स्व बहुगुणा जी ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था तथा सिद्धांत के आधार पर साथ ही साथ संसद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। बहुगुणा जी सत्ता नहीं बल्कि व्यवस्था में बदलाव चाहते थे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेकहा कि स्व. बहुगुणा जी का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद देश को और विशेष रूप से अविभाजित उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान रहा। वे पहाड़ के ऐसे महान नेता थे जिन्होंने उत्तराखण्ड के विकास हेतु अनेक कदम उठाये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनसेवा आधारित बहुद्देशीय शिविर एवं कृषक महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹256.75 करोड की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज अभूतपूर्व रूप से भारत का सांस्कृतिक उत्थान हो रहा है। सनातन संस्कृति का परचम विश्व में लहरा रहा है और हमारी आस्था के केन्द्रों का इतिहास और महत्व उसी गौरव के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने स्व हेमवती नंदन बहुगुणा जी का संस्मरण कराते हुए कहा कि स्व हेमवती नंदन बहुगुणा ने समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए काम किया।

केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि, स्व बहुगुणा ने अपने मुख्यमंत्री पर्वतीय विकास परिषद का गठन किया जिससे उत्तराखंड के विकास को गति मिली।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कौश्यारी , पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, चंदन रामदास, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, सांसद अजय टम्टाभाजपा महामंत्री संगठन अजय ,पूर्व केबिनेट मंत्री बिसन सिंह चुफाल विधायक मदन बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.