October 5, 2026

दंतेवाड़ा में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के दस जवान और एक वाहन चालक शहीद।

देहरादून 26 अप्रैल 2023,

नक्सलियों ने घात लगाकर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों के वाहन को आईईडी विस्फोटक से उड़ा दिया। जिसमें 11 जवान शहीद हो गए हैं। इनमें 10 डीआरजी के जवान और एक वाहन चालक है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि, नक्सलियों ने रोड के बीचोबीच लैंडमाइन बिछाई हुई थी। यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि रोड पर कई फुट गहरा गड्ढा हो गया है। जवानों के वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं।

बस्तर के आईजी सुंदरराज ने जानकारी कि अरनपुर के पालनार क्षेत्र में नक्सलियों ने जवानों को अपना निशाना बना लिया। फिलहाल तलाश अभियान जारी है। सूत्रों के मुताबिक डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवान कल ऑपरेशन पर गए थे। लौटते समय नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर दिया।

इस विस्फोट में प्रधान आरक्षक जोगा सोढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम, जगदीश कवासी शहीद हो गए। निजी वाहन का चालक धनीराम यादव की भी इस विस्फोट में मौत हो गई है।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.