March 5, 2026

छात्र-छात्राओं को स्थायी निवास, जाति, आय एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र विद्यालय में ही उपलब्ध होंगे।

देहरादून 08 मई 2023,

उत्तराखंड शासन ने राज्य के समस्त विद्यालयों में कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग हेतु स्थायी निवास, जाति, आय एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र विद्यालय में ही उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए छात्र छात्राओं को अन्यत्र भटकना न पड़े इसके दृष्टिगत विगत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण” नामक पहल के आदेश जारी किए थे।

सचिव शैलेश बगोली ने सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि “अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण” नामक पहल के तहत कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्तर पर ही प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.