August 8, 2026

जन-समस्याओं के समाधान तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रक्रियाओं का सरलीकरण।

देहरादून 11 मई 2023,

उत्तराखंड में ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि प्रत्येक माह की एक तारीख तक समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की पेंशन उनके खाते में पहुँचगी। वहीं छात्रों को समस्त प्रकार के आवश्यक प्रमाण पत्र विद्यालय में ही उपलब्ध कराने का अभियान प्रारंभ किया गया है।

पं. गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित विधायकगणों ने मुख्यमंत्री की पहल की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री ने विधायक गणों द्वारा उजागर की गई जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। जन-समस्याओं के समाधान तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर ध्यान देने के निर्देश दिये।

बैठक में विधायकगणों द्वारा सड़कों के निर्माण एवं सुधारीकरण, नहरों के मरमत्तीकरण, बाढ़ नियंत्रण से संबंधित कार्य, सीवरेज एवं ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने, पर्यटक स्थलों के विकास एवं विधानसभा क्षेत्रों की अन्य समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

समीक्षा बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक अरविंद पांडेय, त्रिलोक सिंह चीमा, बंशीधर भगत, मोहन बिष्ट, सरिता आर्य, शिव अरोड़ा, राम सिंह कैड़ा सहित उच्चाधिकारी मौजूद रहे

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.