June 25, 2026

नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को होगा।

देहरादून 19 मई 2023,

दिल्ली: सेंट्रल विस्टा जीर्णोद्धार परियोजना के तहत निर्मित नए संसद का कार्य लगभग पूरा हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को करेंगे । इसके संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्र को नए संसद भवन को समर्पित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। लोकसभा सचिवालय ने मीडिया को यह जानकारी दी है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए संसद भवन का निर्माण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर संपन्न हुआ है। बताया जा रहा है कि 4 मंजिला नए संसद भवन में पार्टियों और मंत्रियों के साथ-साथ सांसदों का भी कमरा होगा। पुराने संसद भवन के मुकाबले नए संसद में जरूरतों के हिसाब बहुत बदलाव किया गया है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.